एशिया कप देखने के लिए बीसीसीआई के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पाकिस्तान रवाना

04HSPO13 एशिया कप देखने के लिए बीसीसीआई के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पाकिस्तान रवाना

चंडीगढ़, 04 सितंबर (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का एक शिष्टमंडल सोमवार को अटारी-बाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हुआ। यह शिष्टमंडल मुंबई में हुई आतंकी हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान गया है।

बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पाकिस्तान में चल रहे एशिया कप देखने के लिए गए हैं। यह दोनों लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। पाकिस्तान रवाना होने से पहले राजीव शुक्ला ने कहा कि वह दो दिन पाकिस्तान में रहेंगे। पाकिस्तान एशिया कप का होस्ट है। यह क्रिकेट की विजिट है, इसलिए पूरा फोकस उसी पर होगा।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के गवर्नर ने वहां डिनर रखा है, जिसमें बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी होंगी। अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि वह आखिरी बार 2006 में पाकिस्तान गए थे। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की एशेज सीरीज से भी बड़ा होता है।