19HREG141 अब परेड ग्राउंंड बदला-बदला सा नजर आ रहा
देहरादून, 19 अगस्त (हि.स.)। राजधानी के बीचो बीच स्थित परेड ग्राउंड का नजारा अब बदला बदला सा नजर आ रहा है। स्मार्ट सीटी के परियोजना के तहत आम जनता और बच्चों को ध्यान में रखकर परेड ग्राउंड का सौन्दर्यीकरण कार्य अंतिम दौर में है।
परेड ग्राउंड में हरियाली का जहां विशेष ध्यान रखा गया है वहीं भविष्य को देखते हुए 3 सोलर ट्री लगाए गए हैं। जो जलवायु परिवर्तन से बचने की तरफ एक पहल है। इस सोलर पैनल से आप अपना फोन चार्ज भी कर सकते हैं। जल्दी ही आप इनसे मधुर संगीत का आनन्द भी ले सकेंगे।
स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी , प्रेरणा ध्यानी ने बताया कि बच्चों को आकर्षित करने के लिए किड्स जोन भी तैयार है। इस किड्स जोन में बच्चों के खेलने के लिए 2 सैंड पिट का निर्माण किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन के लिए लगाए जा रहे हैं।
शिक्षा को ध्यान में रखकर यहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विभिन्न मिशन यथा मार्स आर्बिटर मिशन , पीएसएलवी, चंद्रयान-1, चंद्रयान-2, चंद्रयान-3 आदि को समर्पित आर्ट का भी कार्य किड्स जोन में करवाया गया है।
परेड ग्राउण्ड में सुबह शाम लोग सैर और योगा करते हुए देखे जा रहे हैं। मैदान में खूबसूरत नजारों से मुग्ध करने के लिए हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है।