गोदाम से 25 लाख की नकदी उड़ा ले गए चोर

17HREG141 ‘किसी भी संस्था के विकास में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है’

हरिद्वार, 17 अगस्त (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय की शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों का बाबा हठयोगी महाराज और अखण्ड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधीर कौशिक ने स्वागत किया।

इस अवसर पर बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि किसी भी संस्था के विकास में वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर ले जाने में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

अखण्ड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास व कर्मचारियों के विकास के मार्ग में अखण्ड परशुराम अखाड़ा निरन्तर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय व कर्मचारियों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि देश के इस ऐतिहासिक विश्वविद्यालय को केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाना चाहिए, जिससे कि विश्व पटल पर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला यह विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में और नए मानक स्थापित कर सके।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि स्वामी श्रद्धानन्द महाराज द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के एक बार पुनः एक संत का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। निश्चय ही भारत सरकार द्वारा गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के देश व शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को देखते हुए केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त होगा।

इस अवसर पर शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में दीपक वर्मा, समीर राणा, मोहन सिंह, संजीव मिश्रा उपस्थित रहे।