बाइक चोर दबोचा

17HREG54 बाइक चोर दबोचा

हरिद्वार, 17 अगस्त (हि.स.)। कनखल थाना क्षेत्र से चार दिन पहले चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस एक बाइक चोर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

बीती 12 जुलाई को भीमगोड़ा नई बस्ती शिवगढ़ खड़खड़ी निवासी गौरव ने अपने भाई की बाइक चोरी होने के संबंध में कनखल थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नहर पटरी रेगुलेटर पुल ज्वालापुर से आरोपित को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र हुकम सिंह निवासी बैरागी कैम्प थाना कनखल जनपद हरिद्वार बताया।