17HREG64 चोरी के दो मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
हरिद्वार, 17 अगस्त (हि.स.)। जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र में दुकान से मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी के मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया है।
भगवानपुर निवासी नासिर सिकन्दरपुर भैंसवाल ने 18 जुलाई को जिला पंचायत मार्किट भगवानपुर स्थित अपनी दुकान से अज्ञात व्यक्ति के दो मोबाइल फोन चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी किए मोबाइल बरामद कर लिए हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम ललित पंवार निवासी ई ब्लाक म.नं. 80 पेरामाउन्ट कालोनी दिल्ली रोड,थाना कोतवाली सदर बाजार , जिला सहारनपुर व अंश लोबरा पुत्र रामचन्द्र निवासी मकान नं. 541, न्यू आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली सदर बाजार जिला सहारनपुर उ.प्र. बताए।