चोरों ने दुकान का शटर तोड़ की लाखों की चोरी

16HREG97 चोरों ने दुकान का शटर तोड़ की लाखों की चोरी

हरिद्वार, 16 अगस्त (हि.स.)। लक्सर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान का शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बुधवार की सुबह जब लोगों ने दुकान का शटर खुला देगा तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना दुकान स्वामी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

बीती रात अज्ञात चोर लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में घुस आए और एक परचून की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का शटर काट कर अंदर घुसने के बाद दुकान में चोरी की। सुबह गांव के लोगों ने दुकान का शटर खुला हुआ देखकर अंदर जाकर देखा तो दुकान से सामान चोरी था। बताया जा रहा है कि दुकान से करीब एक लाख तीस हजार की नगदी चोरी हुई है। पीडि़त दुकानदार ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।