मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, चार माह पहले हुई थी शादी

16HCRI20 मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, चार माह पहले हुई थी शादी

मुरादाबाद 16 जुलाई (हि.स.)। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गणेश घाट गांव में 25 वर्षीय मजदूर ने रविवार को फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली है। चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गणेश घाट गांव निवासी मजदूर गजराम की शादी को अभी चार माह हुए हैं। दो दिन पहले उसकी पत्नी बिना बताए घर से मायके गई और वापस नहीं लौटी। शनिवार को गजराम पत्नी को बुलाने मायके गया था। परिवार का कहना है कि ससुरालियों ने मजदूर के साथ अभद्रता की थी। घर आने के बाद वह काफी दुखी था। परिवार वालों ने जब उससे पूछा तो उसने अपनी आपबीती बताई। रविवार दोपहर को मौका पाकर गजराम ने घर में पंखे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी दीपक मलिक ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।