समस्या निस्तारण सरकार की प्राथमिकता: योगी आदित्यनाथ

16HREG11 समस्या निस्तारण सरकार की प्राथमिकता: योगी आदित्यनाथ

– जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 400 लोगों की समस्याएं

– समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टि परक निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

– धन के अभाव में बाधित नहीं होगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री

गोरखपुर, 16 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 400 लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। सबकी समस्या के निस्तारण को सरकार की प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा सबके साथ न्याय होगा।

एक-एक शिकायतकर्ता की बातों को सुनते और उनके हाथों से समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्रों को लेते हुए उन्हें अधिकारियों को थमाते गये। समस्याओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण करने का निर्देश दिया।

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि उनके रहते किसी को चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी। कुछ लोगों के बिजली बिल संबंधी परेशानी पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओटीएस योजना से लोगों को राहत प्रदान की जाए।

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें। इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।