जिलाधिकारी ने ली बाढ़ और जलभराव की जानकारी

11HREG260 जिलाधिकारी ने ली बाढ़ और जलभराव की जानकारी

-24 घंटे में राहत वितरण का निर्देश

हरिद्वार,11 जुलाई(हि.स.)। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंच कर जनपद में भारी वर्षा के चलते जगह जगह हुए जलभराव और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिन-जिन स्थानों पर बाढ़ तथा जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है, वहाँ के प्रभावित लोगों को एसडीआरएफ के मानकों के अनुसार 24 घंटे के अंदर राहत वितरण की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।