11HREG438 कांग्रेस का एक दिवसीय सत्याग्रह 12 जुलाई को, तैयारियों को लेकर की बैठक
देहरादून, 11 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के समर्थन में 12 जुलाई को गांधी पार्क में गांधी की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय विशाल ‘‘मौन सत्याग्रह’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और सह प्रभारी दीपिका पांडेय के नेतृत्व में 12 जुलाई को गांधी पार्क में भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय मौन सत्याग्रह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक की। सत्याग्रह प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उन्होंने कहा कि पिछले सात सालों में राज्य का विकास ठप हो गया है और पूरे देश में भ्रष्टाचार और महंगाई अपने चरम पर है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। आज देश में केंद्रीय जांच एजेंसियों का केवल विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ गलत इस्तेमाल हो रहा है। संविधान और लोकतंत्र का मजाक उड़ाने का काम किया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित सह प्रभारी दीपिका पाण्डे ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है तब से राज्य की कानून व्यवस्था अपने निम्न स्तर पर पहुंच चुकी है। भाजपा सरकार में न तो हमारी प्रदेश की बच्चियां सुरक्षित हैं और न महिलाएं।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, विजय सारस्वत, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल हेमा पुरहित, महानगर अध्यक्ष डाॅ. जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गोदावरी थापली, डॉ विजेंद्र सिंह,प्रभुलाल बहुगुणा,अशोक वर्मा मौजूद थे।