11HREG440 36 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा नशा तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार,11 जुलाई (हि.स.)। गंग नहर पुलिस टीम ने आरोपित आदिश निवासी ग्राम पाडली गुर्जर कोतवाली गंगनहर रुड़की को 36 ग्राम अवैध स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ माधोपुर अन्डरपास गंगनहर से गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बरामद स्मैक की कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है।