11HREG450 जिलाधकारी ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश, 33 सड़कें अवरुद्ध
देहरादून, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी ने जनपद में लगातार हो रही बारिश को लेकर आईएसबीटी, चन्द्रबनी, चन्द्रबनी, शिमला बाइपास, भूड़पुर शिमला बाईपास, रतनपुर सहित जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम, सिंचाई संबंधित विभागों को ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी पर डबल नाली का पानी डाले जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी देहरादून को जांच कराने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनयशंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी सोनिका सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी सोनिका ने प्रातः ही जनपद के आपदा परिचालन केन्द्र में पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों वर्षा से हुई क्षति की जानकारी प्राप्त करते हुए परिचालन केन्द्र में प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सम्बधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने लोनिवि एनएचआई,एनएच के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में रहकर सड़क सुधारने की कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों और आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में उपकरण पर्याप्त मात्रा मानवश्रम की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। संवेदनशील स्थानों पर स्थापित जेसीबी, उपकरण की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं लोनिवि, एनएच, एनएचआई, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, विद्युत, नगर निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियाें को आपदा के दृष्टिगत अपने-अपने कार्य स्थलों पर बने रहने के साथ ही आपदा से सम्बन्धित किसी भी सूचना पर त्वरित प्रक्रिया देने के निर्देश दिये। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदी का जलस्तर की स्थिति पर नजर रखने और नदी तट क्षेत्रों में निवासरत लोगों सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने निर्देश दिये।
जिला प्रशासन ने भुडपुर के तीन परिवारों को जिन में से दो को आसपास ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया और एक परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया। उन्होंने चन्द्रबनी में बरसाती नाले के पानी को चैनलाइज करने के निर्देश नगर निगम को दिये जिसके क्रम में नगर निगम द्वारा की गतिमान है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को चन्द्रबनी में पानी की निकासी का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिये।
आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद देहरादून में राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत 01, राज्य मार्ग अंतर्गत 05, मुख्य जिला मार्ग अंतर्गत 02, ग्रामीण मार्ग अंतर्गत 25 मार्ग अवरुद्ध है जिनमें हल्के वाहनों की आवाजाही हो रही है। मार्ग खोलने की कार्रवाई चल रही है। इनमें अधिकतर मार्गों के आज खुलने संभावना है और लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग डाेईवाला अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए किमी. 22 में रिटर्निंग वाल क्षतिग्रस्त होने कारण बन्द है, जो बुधवार तक खुलने की संभावना है।