मंदिर से चोरी करने वाला आया पुलिस की गिरफ्त में

09HREG145 मंदिर से चोरी करने वाला आया पुलिस की गिरफ्त में

हरिद्वार, 09 जुलाई (हि.स.)। दो दिन पूर्व जनपद के पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर के शिव मंदिर में चोरी करने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

बीती 7 जुलाई को ग्राम रहमतपुर में शिव मंदिर से बैटरी, मंदिर का घंटा, दो नाग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम आबाद उर्फ बादु और शमशेर निवासीगण ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।