सीडीएस चौहान बोले, उत्तराखंड सैनिकों की धरती

03HREG180 सीडीएस चौहान बोले, उत्तराखंड सैनिकों की धरती

-राज्यपाल ने की उत्तराखंड के सैनिकों की जमकर तारीफ

देहरादून, 03 जुलाई (हि.स.)। सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि उत्तराखंड की माटी को नमन करते हुए कहा कि यह सैनिकों की धरती है। सीडीएस चौहान सोमवार को राजधानी के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम में अमर ज्योति की स्थापना के दौरान यह बातें कहीं। इस निर्माणाधीन सैन्य धाम में उत्तराखंड के शहीदों के घर के आंगन की मिट्टी और नदियों के जल को सम्मिलित किया गया है।

सीडीएस चौहान ने उत्तराखंड को सैनिकों की धरती बताते हुए नमन किया। उन्हाेंने जहां सैन्य धाम पर अमर ज्योति स्थापना के निमंत्रण के लिए उत्तराखंड की जनता और मंत्री जोशी का आभार व्यक्त किया वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने जोशीले अंदाज में सैन्य धाम उत्तराखंड के सैनिकों की जमकर तारीफ की।

आज 1734 वीर बलिदानियों के आंगन की मिट्टी को अमर ज्योति के कुंड में स्थापित किया गया। साथ ही उत्तराखंड की प्रमुख 28 नदियों से पवित्र जल मिलाया गया। इसका आचमन करने के बाद कार्यक्रम में उपस्थित सीडीएस अनिल चौहान और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सहित तमाम सैनिकों और बलिदानियों की माताएं, बहनों ने इस पवित्र मिट्टी और जल को अमर ज्योति में विस्थापित किया।

कार्यक्रम के पश्चात सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने तमाम उत्तराखंड की वीरांगनाओं बलिदानियों की माताओं, बहनों और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीएस अनिल चौहान , राज्यपाल का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम को पांचवें धाम के रूप में स्थापित करना और निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा करना उनका महत्वपूर्ण वादा है।