आदेश मारवाड़ी बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष

03HREG207 आदेश मारवाड़ी बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष

हरिद्वार, 03 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की बैठक में कांवड़ मेले को सफल बनाने के लिए सरकार व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का फ़ैसला लिया गया। साथ ही प्रशासन से मांग की गई कि ज़ीरो ज़ोन में आने वाले व्यापारियों को माल लाने और ले जाने के लिए एक समय निर्धारित किया जाए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने व्यापारी नेता आदेश मारवाड़ी को हरिद्वार महानगर का अध्यक्ष घोषित किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कांवड़ मेला हरिद्वार और उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है, देश भर के कांवड़िये हरिद्वार आते हैं और इस मेले का सन्देश पूरे देश में जाता है। ऐसे में हम सभी की ज़िम्मेदारी है कि मेले को मिलकर सफल बनाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन व्यापारियों के लिये दिन या रात में कोई समय ऐसा निकाले की व्यापारी अपना सामान अपने प्रतिष्ठान तक ले जा सकें।

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी ने कहा की राष्ट्रीय व्यापार मण्डल ही व्यापारी हितो की लड़ाई लम्बे समय से लड़ता आ रहा है और संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने के लिए रात दिन एक कर दूंगा। बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष विनीत धीमान व संचालन प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रीय ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी युवा नेता अंकित चौधरी व्यापारी नेता पुष्पेंद्र गुप्ता अरविंद कुमार संजीव कुमार विपिन राणा व विजय धीमान आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।