पंचनद धाम पर धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

03HREG37 पंचनद धाम पर धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

औरैया, 03 जुलाई (हि.स.)। जनपद के अति महत्वपूर्ण धार्मिक पौराणिक और ऐतिहासिक स्थल पांच नदियों के पवित्र संगम पंचनद धाम में स्थित मां कर्णावती मंदिर, बाबा साहब मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर पर गुरु पूर्णिमा का पवित्र पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। यहां गुरु भाईयों, संत समाज के अलावा तीन जनपदों जालौन, औरैया और इटावा के अतिरिक्त दूर दराज से श्रद्धालुओं का पहुंचकर पंचनद स्नान कर श्रद्धा भक्ति भाव से पूजन कर रहे हैं। यहां चलने वाले भंडारे में लोग हिस्सा ले रहे हैं।