सट्टेबाजों के विरुद्ध मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया

01HREG218 सट्टेबाजों के विरुद्ध मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया

देहरादून, 01 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट एवं महानगर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश में चल रहे सट्टेबाजों के खिलाफ ज्ञापन दिया है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन के द्वारा जानकार दी है कि देहरादून महानगर एवं प्रदेश में ऑनलाइन गेमिंग के द्वारा सट्टे की कालाबाजारी चल रही है। इसमें प्रदेश का युवा अपने भविष्य की चिंता ना करते हुए इस ऑनलाइन गुमराह में खो रहा है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग में कई प्रकार से चाहे वह क्रिकेट हो, लूडो हो लॉटरी जैसे प्रलोभन दिखाकर आज के युवा को गुमराह किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी प्रक्रिया को युवाओं के भविष्य की चिंता रखते हुए बंद करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस विषय को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी को आश्वासन दिया कि हम जल्द ही इसमें कठोर कानूनी कार्रवाई करेंगे।