बीडी पांडे चिकित्सालय में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया

01HREG347 बीडी पांडे चिकित्सालय में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया

नैनीताल, 01 जुलाई (हि.स.)। जनपद के बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में शनिवार को ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के ओपीडी के बाहर एक संक्षिप्त कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सक अधीक्षक डॉ. एलएमएस रावत, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, डॉ. मोनिका कांडपाल व मेट्रन शशि पांडे सहित अन्य चिकित्सक एकत्र हुए।

डॉक्टरों ने बताया कि यह दिन पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे डॉ. विधान चंद्र रॉय को समर्पित कर मनाया जाता है। डॉ. दुग्ताल ने कहा कि चिकित्सक भी इंसान होते हैं। उन्हें भी अपने मरीजों को दर्द होने पर दर्द होता है। वह उनके दर्द को कम करने की भरसक कोशिश करते हैं। मरीज व उनके तीमारदारों को भी इस बात को समझना चाहिए और उपचार में सहयोग करना चाहिए।