पति से हुआ विवाद, गंगनहर में कूदी महिला

01HREG57 पति से हुआ विवाद, गंगनहर में कूदी महिला

हरिद्वार, 01 जुलाई (हि.स.)। पति-पत्नी का आपस में विवाद होने पर पत्नी गुस्से में आकर गंगनहर में कूद गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला की जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक रुड़की के राजपुताना पुरानी तहसील निवासी महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया। इससे गुस्से में आकर महिला ने गंगनहर में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलते ही गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को गंगनहर से बाहर निकला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार देकर थाने पर लाया गया। महिला की मां को थाने बुला कर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया।