जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुनित कार्य: अनिता ममगाईं

01HREG91 जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुनित कार्य: अनिता ममगाईं

-महापौर ने शहर के तीन प्रमुख क्लबोंं के कार्यक्रम में शिरकत कर बांटा भोजन

ऋषिकेश, 01 जुलाई (हि.स.)। रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब व रोटरी ऋषिकेश रॉयल क्लब ने नए सत्र का पहला दिन अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान त्रिवेणी घाट, आई एसबीटी सहित मायाकुंड में जरूरत मंद को भोजन बांटा गया।।

रोटरी क्लब ऋषिकेश ने नए सत्र 2023-24 का शुभारंभ त्रिवेणी घाट पर अन्न पूर्णा दिवस मना कर किया गया। इस अवसर पर गंगा पूजन करने के पश्चात तीर्थ यात्रियों को भोजन वितरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर महापौर अनिता ममगाईं उपस्थिति रहीं। महापौर ने कहा कि गरीबोंं को भोजन कराना सबसे बड़ा पुनित कार्य है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। शहर में जन सेवा में जुटे क्लबों द्वारा अपने नये सत्र की शुरुआत इस पुनित कार्य से करना उनकी मानवीय सोच को दर्शाता है। गरीबों में भोजन वितरण के लिए क्लब को साधुवाद देते हुए कहा कि इस तरह के तमाम कार्यक्रमों में ना सिर्फ वह बल्कि नगर निगम का पूरा परिवार समाजसेवी संगठनों के साथ है। जरूरत अनुसार हर संभव सहयोग ऐसे कार्यक्रमों में किया जायेगा

रोटरी ऋषिकेश रॉयल ने यात्रा बस अड्डे पर भी यात्रियों को भोजन वितरित किया। इनरव्हील क्लब ने भी शनिवार को अपने नवीन सत्र का श्री गणेश भोजन वितरण कार्यक्रम से किया।