विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की भेंट

01HREG120 विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून, 01 जुलाई (हि. स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शनिवार को राजभवन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।