30HREG54 हरिद्वार: 24 घंटे के भीतर पकड़ा ट्रक चोरी का आरोपति
हरिद्वार, 30 जून (हि.स.)। लाखों रुपये के सामान से भरे ट्रक को चोरी कर लिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी किए ट्रक को भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पनियाला चंदापुर निवासी ट्रक मालिक नावेद ने अपने ड्राइवर इरफान के विरुद्ध लाखों रुपये की कीमत के माल से भरा ट्रक चोरी करने के संबंध में थाना भगवानपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित की धरपकड़ के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपित इरफान पुत्र मन्नान निवासी भगवानपुर जनपद हरिद्वार को चोरी के ट्रक व माल के साथ भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।