19HSPO16 जूनियर राजस्थान राज्य तैराकी प्रतियोगिता का उद्घाटन, भीलवाड़ा व जयपुर के नाम दो-दो रिकार्ड
भीलवाड़ा, 19 जून (हि.स.)। शाहपुरा के तरणताल पर जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार सांय शाहपुरा की ओएसडी डॉ. मंजू ने किया। एडीजे सुनील ओझा व स्विमिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष अनिल व्यास, तैराकी संघ के प्रदेश महासचिव विनोद सनाठ्य की मौजूदगी में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ओएसडी डॉ मंजू ने कहा कि शाहपुरा मुख्यालय पर तैराकी के प्रति जो जज्बा है उसे प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
आज प्रतियोगिता के पहले दिन पांच नये रिकार्ड बने है। तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने बताया कि आज प्रतियोगिता में 50 मीटर फ्री सटाईल में भीलवाड़ा के लकी अली खा ने 0.24.63 का समय लेकर न्यू रिकार्ड बनाया है। इसी प्रकार 50 मीटर बैक स्ट्रोक में जयपुर के कृष्णादित्य सिंह ने 0.28.57 का समय, 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले में राजसमन्द के युग चेलानी ने 04.36.75 का समय, 50 मीटर फ्री स्टाईल में भीलवाड़ा की योग्या सिंह ने 0.27.97 का समय, 800 मीटर फ्री स्टाईल में जयपुर की हरिका अलग ने 10.21.12 का समय लेकर न्यू रिकार्ड कायम किया है।
जिला तैराकी संघ के सचिव नरेश बूलिया ने सभी का स्वागत करते हुए इस प्रतियोगिता से ही जयंत ओझा मेमोरियल जूनियर जनरल चैंपियनशिप रंगी ट्राफी देने की घोषणा की। तैराकी संघ के सचिव विनोद खंडेलवाल व कोषाध्यक्ष महाव्रत सिंह गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया।
राजस्थान तैराकी संघ के कार्यालय प्रभारी वेदप्रकाश सुथार ने बताया कि आज पहले दिन के परिणाम इस प्रकार से रहे-
बाॅयज ग्रुप प्रथम में 50 फी्र स्टाईल में भीलवाड़ा के लकी अली खा प्रथम, सीकर के कुणाल फौजदार द्वितीय, सीकर के मंथन चोधरी तृतीय, 800 मीटर फ्री स्टाइल में बीकानेर के नवीन भादू प्रथम, उदयपुर के सौम्य खमेसरा, जयपुर के आदित्य बृजेश शर्मा तृतीय रहे। 50 मीटर बेक स्ट्रोक में जयपुर के कृष्णादित्य सिंह, सीकर के मंथन चोधरी व उदयपुर के चिन्मय शर्मा, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में जयपुर के अभिनंदन खंडेलवाल, भीलवाड़ा के मोहम्मद अनस, सीकर के मानसिंह, 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले में राजसमंद के युग चेलानी, भीलवाड़ा के मोहम्मद अनस, जयपुर के साहिल गुप्ता क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे।
बाॅयज सेकंड ग्रुप में 50 मीटर फ्री स्टाइल में जयपुर के गौरांग मोदी, जयपुर के शौर्यवीर सिंह, सीकर के गिरीराज सोनी, 800 मीटर फ्री स्टाइल में जयपुर के शिवन खंडेलवाल, जोधपुर के सृजनसिंह, राजसमंद के दियान सनाठ्य, 50 मीटर बेक स्ट्राक में जयपुर के गौरांग मोदी, भीलवाड़ा के आदित्य लक्षकार, जयपुर के कार्तिक अग्रवाल, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में उदयपुर के सृजनसिंह, जयपुर के शिवम खंडेलवाल, जयपुर के रूद्र प्रताप सिंह, 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले में जयपुर के गगन मीणा, भीलवाड़ा के आदित्य लक्षकार व उदयपुर के आयुष चोधरी क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे।
गल्र्स प्रथम वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाईल में भीलवाड़ा के योग्या सिंह, जयपुर के हरिका अलग, सीकर की कुसुम कुमावत, 800 मीटर फ्री स्टाईल में जयपुर के हरिका अलग, उदयपुर की उत्सवी दवे, उदयपुर की शौर्य राणावत, 50 मीटर बेक स्ट्राक में जयपुर की सान्वी कुमावत, जयपुर की समृद्वि, अजमेर की श्रृतिसिंह, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में उदयपुर की चार्वी शर्मा, भीलवाड़ा की श्रेया जैन, जयपुर की दिवाली शर्मा, 100 मीटर बटर फ्लाई में उदयपुर की चार्वी शर्मा, सीकर कोमल यादव, अजमेर की रिद्वी शर्मा, 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले में जयपुर की हरिका अलग, उदयपुर की शौर्या राणावत, जयपुर की उर्जा जैन, 4 गुणा 200 मीटर फ्री सटाइल रिले में जयपुर, उदयपुर व भीलवाड़ा क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे।
गल्र्स सैंकड ग्रुप में 100 मीटर बटर फ्लाई में जयपुर की ऐनिका अग्रवाल, टोंक की दक्षिणा जोशी, जोधपुर की मिताली चोधरी, 800 मीटर फ्री स्टाईल में जयपुर की परीशा शर्मा, राजसमंद की भक्ति गोयल, भीलवाड़ा की मिष्ठी शर्मा, 50 मीटर बेक स्ट्रोक में कोटा की हंकी शर्मा, जयपुर की रफितका खाता, जयपुर की प्रोयषा शर्मा, 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले में जयपुर की ऐनिका अग्रवाल, भीलवाड़ा की मिष्ठी शर्मा, सीकर की कृष्णा सियाग, 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाईल रिले में जयपुर, भीलवाड़ा व उदयपुर क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे।