प्रीमियर हैंडबॉल लीग में राजस्थान पैट्रियट्स की गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश पर शानदार जीत

17HSPO10 प्रीमियर हैंडबॉल लीग में राजस्थान पैट्रियट्स की गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश पर शानदार जीत

जयपुर, 17 जून (हि.स.)। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रहे प्रीमियर हैंडबॉल लीग मैंच में राजस्थान पैट्रियट्स ने गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश के खिलाफर एक आश्चर्यजनक जीत दर्ज की। यह मैच पैट्रियट्स हक में 36-27 से समाप्त हुआ। मैच के दौरान घर से और स्टेडियम से मैच का लुत्फ ले रहे लोगों ने प्रीमियर हैंडबॉल लीग की जमकर तारीफ की औऱ इसी कारण ट्विटर पर फैंस के स्पोर्ट्स सेक्शन में यह ट्रेंड कर रहा था।

प्रीमियर हैंडबॉल लीग के उद्घाटन सीजन के 17वे मैच में गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश ने राजस्थान पैट्रियट्स का सामना किया। दोनों टीमों ने तेज शुरुआत की तलाश की और खेल के शुरुआती मिनटों में एक दूसरे के खिलाफ हावी नजर आए। गोल्डन ईगल्स के सुखवीर सिंह ब्रार ने शानदार खेल शुरू किया। वह अपनी टीम के लिए अटैक का नेतृत्व कर रहे थे। वह पीएचएल में 50 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। पैट्रियट्स के लिए रॉबिन सिंह और मोहित घनघस ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। वे शुरुआत में काफी प्रभावशाली नजर आ रहे थे।

पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर पैट्रियट्स के पक्ष में 16-8 था। गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश दूसरे हाफ में अपनी किस्मत को बदलना चाह रहे थे, जबकि पैट्रियट्स दूसरे हाफ में मैच को अपने हक में रखने की उम्मीद कर रहे थे। दिमित्री किरीव मैच के अंतिम 10 मिनट में राजस्थान की टीम के लिए मैदान में आए और अटैक में प्रभावशाली साबित होते दिख रहे थे। हरजिंदर सिंह और कप्तान विकास अपनी टीम को वापसी के लिए प्रेरित करना चाहते थे, लेकिन अपने साथियों के सुस्त प्रदर्शन के कारण गोल डिफरेंस को कम करने में असमर्थ थे। खेल समाप्त तक स्कोर पैट्रियट्स के पक्ष में 36-27 था। इसके साथ ही फ्री-स्कोरिंग महाराष्ट्र आयरनमैन ने दिल्ली पैंजर्स को एक हाई स्कोरिंग मैच में 40-31 से हराकर टेबल टापर के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।