पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन का समर्थन, किया प्रदर्शन

14HREG174 पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन का समर्थन, किया प्रदर्शन

हरिद्वार, 14 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने देशभर के कर्मचारियों ने 14 जून को डिमांड डे मनाए जाने के चलते पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन का समर्थन करते हुए विश्वविद्यालय मुख्य परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में समविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अम्बुज कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों के भविष्य के हितों को ध्यान में रखते हुए अविलम्ब केन्द्र व राज्य सरकारों को पुरानी पेंशन योजना बहाली व कर्मचारियों की विभिन्न लम्बित मांगों को अविलम्ब पूर्ण करते हुए कर्मचारियों के हितों के लिए कदम उठाने चाहिए।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के सम्प्रेक्षक प्रकाश चन्द्र तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर सभी कर्मचारी पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कार्यो को पूर्ण करते हुए देश की भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन करने में अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे में नई पेंशन नीति के चलते कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के उपरान्त सुरक्षित भविष्य व जीवनयापन के लिए पुरानी पेंशन योजना अविलम्ब आवश्यक है, जिसे सरकारों को अपने स्तर से कर्मचारी हितों को देखते हुए कदम उठाना चाहिए।

इस अवसर पर श्याम कुमार कश्यप, शशिकान्त शर्मा, डॉ पंकज कौशिक, डा. विक्रम, हेमन्त सिंह नेगी, अर्जुन, कुलदीप, सुशील रौतेला, राजीव गुप्ता, रमाशंकर, विरेन्द्र पटवाल, कुलभूषण शर्मा, राजवीर, नीरज भट्ट, विकास कुमार, ओमवीर, नरेन्द्र मलिक, पंकज, समीर राणा उपस्थित रहे।