14HREG424 भाकियू टिकैत का तीन दिवसीय शिविर 16 जून से
हरिद्वार, 14 जून (हि.स.)। हरिद्वार में 16 जून से आयोजित किए जा रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर में कई राज्यों के किसान भाग लेंगे।
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए भाकियू टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि 16 जून से लालजीवाला स्थित लाल कोठी में आयोजित किए जा रहे चिंतन शिविर में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राकेश टिकैत सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। जिसे लेकर किसानों में रोष है। चिंतन शिविर में खेती किसानी से जुड़े मुद्दों और किसानों की समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा जाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान सूबा सिंह ढिल्लो, संजय शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह और राजीव आदि मौजूद रहे।