14HREG126 स्वच्छता सप्ताह के तहत चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम
-कहीं स्वच्छता को लेकर दिलायी गई शपथ तो कहीं चलाया सफाई अभियान
गोपेश्वर, 14 जून (हि.स.)। स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम किये गये। स्कूल, काॅलेज के छात्रों के साथ ही नगर पंचायत और नगर निकाय के जुड़े कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ लेने के साथ ही सफाई अभियान भी चलाया।
बुधवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर समेत जिले में स्वच्छता सप्ताह के तीसरे दिन नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के तत्वाधान में पीजी कॉलेज से छात्रावास के समीप पानी के टैंक तक सफाई अभियान चलाया गया है। इसमें पपडियाणा गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया।
पोखरी नगर पंचायत में जागरूकता रैली के साथ ही स्वच्छता कार्यक्रम चलाए गए। नगर पंचायत बदरीनाथ, पीपलकोटी, थराली तथा नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग, गौचर में सभी के सहयोग से विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनजीओ, एनएसएस, एनसीसी, पीएलबी ने वृहद स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही गीले और सूखे कूडे को सोर्स पर ही पृथक्कीकरण करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किए जाने के लिए जागरूक किया गया।
स्वच्छता सप्ताह के तहत प्रतिदिन विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वच्छता सप्ताह के अंतिम दिन 18 जून को जिला मुख्यालय स्तर पर वृहद स्तर पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित विभागों के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी प्रतिभाग करें।
दूसरी ओर कर्णप्रयाग महाविद्यालय के छात्र एंव छात्राओ महाविद्यालय प्रांगण मे स्वच्छता की शपथ ली। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एमएस कण्डारी, नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. आरसी भट्ट ने छात्र-छात्राओ को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें अपने चारो ओर के वातावरण स्वच्छ रखना होगा तथा प्लास्टिक कूडे कचरे के उचित निस्तारण विशेष ध्यान देना होगा तभी हमे स्वच्छ पर्यावरण मिल पायेगा और इससे आने वाली पीढी को हम स्वस्थ स्वच्छ वातावरण दे पायेंगे। उन्होंने बताया कि 17 जून को महाविद्यालय परिसर देवतोली, अलकनंदा और पिण्डर के तट पर सफाई अभियान जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे।
कार्यक्रम मे डॉ. एमएस कण्डारी, डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. राधा रावत, डॉ. शालिनी सैनी, डॉ. जितेन्द्र चैहान, डॉ. एससी सती, डॉ पंकज कुमार यादव, डॉ. गोपी प्रसाद आदि मौजूद थे।