09HREG133 बुजुर्ग महिला से चेन छीनकर भागने वाला आरोपित गिरफ्तार
ऋषिकेश, 09 जून (हि.स.)। कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने लूटी गई चेन भी बरामद की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि 7 मई को सोमती देवी पत्नी रामशरण सैनी निवासी बैराज कॉलोनी ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई। इसमें बताया कि घर के बाहर घूमते समय दो अज्ञात व्यक्ती उनके गले से सोने की चैन छीनकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज की घटना स्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की पहचान सूरज वर्मा पुत्र सुरेश कुमार वर्मा निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से गले की चेन भी बरामद कर ली है।