वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

09HREG228 वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार, 9 जून (हि.स.)। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को रानीपुर विधानसभा के ज्वालापुर क्षेत्र में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पटका पहना कर सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच जाकर इसे पर्व के रूप में मना रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता हमारी पार्टी की नींव हैं। भाजपा अपने हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है। वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की शक्ति हैं। इनकी मेहनत और समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों की कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की।