कांग्रेस ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका

09HREG243 कांग्रेस ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका

गोपेश्वर, 09 जून (हि.स.)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाथूराम गोडसे पर दिए बयान से प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है।शुक्रवार को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस की ओर से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया गया।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि गांधी परिवार के ऊपर भाजपा नेताओं की ओर से बार-बार विवादित बयानबाजी की जाती रहती है। हाल ही में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने भी गांधी परिवार को लेकर जो विवादित बयान दिया है उसकी वे घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी उसे वे देश भक्त बताकर महात्मा गांधी का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की इन नीतियों का वे पूरे प्रदेश भर में विरोध करते रहेंगे जब तक पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं।