वीर सपूतों को याद कर अर्पित की पुष्पांजलि

09HREG270 वीर सपूतों को याद कर अर्पित की पुष्पांजलि

देहरादून, 09 जून (हि.स.)। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के युद्ध स्मारक में शुक्रवार को पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान युद्ध स्मारक पर वीर शहीद सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित की।

भारतीय सेना के अधिकारियों के रूप में कमीशन कोर्स शेड्यूल के 331 जेंटलमैन कैडेट्स ने भारतीय सेना की समृद्ध परंपराओं को बनाए रखने और राष्ट्र ध्वज को हमेशा ऊंचा रखने का संकल्प लिया। आईएमए पासिंग आउट परेड 10 जून को होगी और ये कैडेट सेना के अंग बनेंगे।