पुलिस कर्मियों को योग करा दिए हेल्थ टिप्स

09HREG62 पुलिस कर्मियों को योग करा दिए हेल्थ टिप्स

हरिद्वार, 9 जून (हि.स.)। हरिद्वार स्थित उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के योगिक साइंस के छात्रों की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन कराया गया। शिविर में छात्रों ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए। इससे शरीर के साथ-साथ मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि खास तौर पर पुलिस कर्मी जिस तनाव और भागदौड़ की जिंदगी जीते हैं, उसमें योग बहुत ही लाभदायक एवं महत्वपूर्ण है।

योग शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। योगाभ्यास कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों सिद्धार्थ पांडे, सौरभ शर्मा, विख्यात राजपूत, कार्तिक श्रीवास्तव व इशांत शर्मा के सफल आयोजन पर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।