03HREG145 राज्यपाल ने सपत्नीक किए कैंची धाम के दर्शन
नैनीताल, 03 जून (हि.स.)। प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने धर्मपत्नी गुरमीत कौर के साथ शनिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापित यह मंदिर अलौकिक शक्ति का केंद्र है। यहां देश और विदेश से अनेकों भक्त दर्शन करने आते हैं। राज्यपाल ने कहा की कैंची धाम आकर एक अलग ही दिव्यता और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने इस दौरान वहां पहुंचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत की।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नैनीताल शिव चरण द्विवेदी, नगर क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित व प्रदीप साह आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल पूर्व में भी कैंची धाम जा चुके हैं।