03HREG162 विश्व पर्यावरण दिवस के तहत हुई पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता
नैनीताल, 03 जून (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस के दृष्टिगत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को दूसरे दिन प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टरों एवं स्लोगनों का प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि प्रतियोगिता में स्नातक वर्ग में 20 एवं स्नातकोत्तर वर्ग में 37 यानी कुल 57 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के परिणाम पर्यावरण दिवस सर घोषित किये जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के प्रधानाचार्य प्रो. एनएस बनकोटी के साथ आयोजक विभागाध्यक्ष प्रो. एसएस बर्गली, प्रो. किरण बर्गली, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. सुषमा टम्टा प्रो. नीलू लोधियाल, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. कपिल खुल्बे, डॉ. हर्ष चौहान, डॉ. हेम जोशी, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. हिमानी कार्की, मूल्यांकन समिति में शामिल प्रो. किरण बर्गली, प्रो. संजय घिल्डियाल व रुचि मर्तोलिया के साथ जगदीश, मोहित खाती, संतोष, लीला, सपना एवं एमएससी दितीय, चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र एवं शोध छात्र उपस्थित रहे।