प्रधानमंत्री देश का मान बढ़ाने और राहुल गांधी देश का विरोध करने का काम कर रहे है : दुष्यंत

03HREG248 प्रधानमंत्री देश का मान बढ़ाने और राहुल गांधी देश का विरोध करने का काम कर रहे है : दुष्यंत

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर), 03 जून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश जाकर भारत का गौरव बढ़ाते हैं तो वहीं विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का विरोध करते करते भारत का विरोध कर बैठते हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री गौतम शनिवार को रुद्रपुर में भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इस दौरान देश ने नए नए आयाम स्थापित किए हैं। दो करोड़ लोगों को शौचालय, तीन करोड़ बेघरों को मकान और करोड़ों लोगों को गैस सिलेंडर देने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। मोदी सरकार ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले नेता जी सुभाष चंद्र बोस,सरदार बल्लभ भाई पटेल, शहीद भगत सिंह और डाक्टर वल्लभ भाई पटेल को सम्मान देने का काम किया है जबकि कांग्रेसी जवाहर लाल नेहरू के आसपास ही घूमते रहे और एक व्यक्ति की ही पूजा करते रहें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार मुक्त,परिवार मुक्त शासन देने का काम कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार के विकास के काम को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और जनता विकास कार्यों को सराहना रही है। इतना ही नही जनता ने 2024 में बहुमत से मोदी सरकार बनाने का मन बना लिया है।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा,जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,महामंत्री अमित नारंग,धीरेंद्र मिश्रा,मोहन तिवारी,हिमांशु शुक्ला,यशपाल घई,उत्तम दत्ता आदि मौजूद थे।