अवैध खनन में 01 डंपर और 03 ट्रैक्टर ट्राली सीज

03HREG70 अवैध खनन में 01 डंपर और 03 ट्रैक्टर ट्राली सीज

हरिद्वार, 03 जून (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद भी खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। आए दिन खनन से भरी गाडि़यों के पकड़ने जाने के बाद भी खनन माफिया अवैध खनन से बाज नहीं आ रहे हैं। अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आज भी एक डंपर और 03 ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिक्कमपुर और राईसी क्षेत्र में अवैध खनन किये जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर छापेमारी कर अवैध खनन सामग्री से भरे 01 डंपर और 03 ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया।