प्रदेशा भाजपा ने स्थगित किए अपने सभी कार्यक्रम

03HREG79 प्रदेशा भाजपा ने स्थगित किए अपने सभी कार्यक्रम

देहरादून, 03 जून (हि.स.)। ओडिशा में हुए भीषण रेल दुर्घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दुख व्यक्त करते हुए महा जनसंपर्क अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। भाजपा ने हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम रखे हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि जो यह दुर्घटना हुई है, वह काफी दुखद है। इसके लिए पार्टी ने मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की है। पार्टी की ओर से सभी जिला मुख्यालयों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज होने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों को प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।