मंत्री गणेश जोशी ने रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

03HREG131 मंत्री गणेश जोशी ने रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

देहरादून 03 जून (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ओडिशा के बालासोर में हुई दु:खद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मंत्री गणेश जोशी ने दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही मंत्री जोशी ने इस दु:खद घटना में घायल हुए लोगों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।