02HSPO14 चौथे इंडियन ओपन ऑफ़ सर्फिंग के दूसरे दिन तमिलनाडु के सर्फर्स का दबदबा
• सिनचना गौड़ा और प्रदीप पुजार ने कर्नाटक की उम्मीदों को क़ायम रखा
मैंगलोर, 2 जून (हि.स.)। कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चौथे इंडियन ओपन सर्फिंग के दूसरे दिन तमिलनाडु के सर्फर्स का दबदबा कायम रहा। पुरुषों की ओपन श्रेणी का सेमीफ़ाइनल 3 जून 2023 को होगा जिसमें सभी सर्फ़र्स तमिलनाडु के ही प्रतिस्पर्धा करेंगे।
कर्नाटक के सिनचना गौड़ा और प्रदीप पुजार ने मेजबान की उम्मीदों को बरकरार रखा क्योंकि उन्होंने क्रमशः महिला ओपन और ग्रोम्स (16 और अंडर) लड़कों की श्रेणियों के फाइनल में अपना स्थान बुक किया। हालांकि दिन का मुख्य आकर्षण तमिलनाडु सर्फर श्रीकांत डी और किशोर कुमार थे जिन्होंने क्रमशः पुरुषों की ओपन श्रेणी में(13) एवं ग्रोम्स (16 और अंडर बॉयज़) श्रेणी में (11.67) उच्चतम अंक हासिल किए। गोवा की सुगर बनारसे ने महिला ओपन वर्ग में कुल 10.17 अंक जुटाकर सर्वोच्च अंक हासिल करने में कामयाबी हासिल की।
भारत की तीन दिवसीय प्रमुख सर्फिंग प्रतियोगिता, जिसकी मेजबानी मैंगलोर, कर्नाटक के सशिथलू बीच में मंत्रा सर्फ क्लब द्वारा की जा रही है, भारतीय सर्फिंग फेडरेशन की आधिकारिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप है जिसे अंतर्राष्ट्रीय सर्फिंग एसोसिएशन द्वारा भी मान्यता प्राप्त है। इस कार्यक्रम को लगातार चौथी बार कर्नाटक पर्यटन से बड़ा समर्थन मिला है, जबकि साइकिल प्योर अगरबत्ती और जय हिंद ग्रुप पहली बार प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं।
दिन की शुरुआत महिलाओं की ओपन सर्फ श्रेणी में सेमीफाइनल मुकाबले से हुई, जिसमें गोवा की 17 वर्षीय सुगर बनारसे ने अपनी सर्फिंग से सभी जजों को प्रभावित किया। फाइनल में जगह बनाने वाली महिलाओं के बीच उच्चतम अंक (10.17) बटोरते हुए, सुगर कल अपने खिताब का बचाव करने के लिए तत्पर होंगी। तमिलनाडु की कमली मूर्ति (8.50) और श्रृष्टि सेल्वम (4.74) के साथ कर्नाटक की सिनचना गौड़ा (5.17) अन्य तीन सर्फर्स में से थीं, जो फाइनल के लिए आगे बढ़ीं। कमली कल ग्रोम्स (16 और उससे कम) लड़कियों के सर्फ वर्ग के फाइनल में भी भाग लेंगी।
पुरुषों की ओपन श्रेणी की कार्यवाही पिछले दिन से जारी रही और 28 सर्फ़रों ने नॉक आउट दौर में प्रवेश करने के लिए संघर्ष किया, जहाँ श्रीकांत डी (13.00), किशोर कुमार (11.66), सूर्या पी (8.20), मणिकंदन I (7.36), मणिवन्नन टी (7.33), मणिकंदन एम (7.03), रघुल पनीरसेल्वम (6.97) सेल्वम एम (6.76), दिनेश सेल्वामणि (6.63), सतीश सरवनन (6.47) संजय कुमार एस (6.37), रुबन वी (6.04), संतोष एम (5.77) , सुब्रमणि एम (4.64) उन सर्फर्स में से थे, जिन्होंने अपने क्वार्टरफाइनल सीट पक्की करने के लिए अपने प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ दिया। बाद में दिन में, क्वार्टर फ़ाइनल में संजय कुमार एस, श्रीकांत डी, रघुल पनीरसेल्वम, सतीश सरवनन, मणिकंदन एम, किशोर कुमार, संतोष एम और सूर्या पी सेमीफ़ाइनल में पहुंच गए, जो कल सुबह खेले जाने वाले हैं।
ग्रोम्स बॉयज़ (अंडर16) श्रेणी के सेमीफ़ाइनल में आज तमिल लड़कों ने शो में धमाल मचाया, क्योंकि फ़ाइनल में जगह बनाने वाले 4 सर्फर्स में से 3 तमिलनाडु के हैं। किशोर लगातार दूसरे दिन (11.67) अपनी श्रेणी में सर्वोच्च स्कोरर के रूप में उभरे और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चकित कर दिया। 9.17 स्कोर के साथ तैयिन अरुण और 6.33 स्कोर के साथ हरीश पी तमिलनाडु के अन्य लड़के थे जिन्होंने अपनी फाइनल के लिये अपनी सीट पक्की की। कर्नाटक की एकमात्र उम्मीद प्रदीप पुजार ने फाइनल में पहुंचने के लिए 4.30 अर्जित किए।
इंडियन ओपन ऑफ सर्फिंग के चौथे संस्करण का अंतिम दिन पुरुषों की ओपन सर्फ श्रेणी के सेमीफाइनल और फाइनल के साथ-साथ ग्रोम्स बॉयज एंड गर्ल्स (16 और उससे कम) और महिला ओपन सर्फ श्रेणियों के फाइनल का गवाह बनेगा। लाइव स्कोरिंग वेबसाइट LIVE HEATS पर टूर्नामेंट के स्कोर को रीयल-टाइम में देखा जा सकता है।
सर्फिंग के भारतीय ओपन की मेजबानी मंत्रा सर्फ क्लब द्वारा मैंगलोर में सशिथलू समुद्र तट पर 01 जून से 03 जून, 2023 तक की जा रही है। अन्य कॉर्पोरेट घरानों, रोहन कॉर्पोरेशन, जैन ट्यूब्स, नॉर्दर्न स्काई बाय नोविगो सॉल्यूशंस, कोड क्राफ्ट, सेमनॉक्स और टीटी ग्रुप ने इस आयोजन को अपना समर्थन दिया है।