यूपी योगासन की ब्रांड एंबेसडर निशा शर्मा ने ब्लाइंड फोल्ड दीप योग का किया प्रदर्शन

01HSPO13 प्रीमियर हैंडबॉल लीग की शुरुआत 8 जून से जयपुर में

जयपुर, 1 जून (हि.स.)। प्रीमियर हैंडबॉल लीग (पीएचएल) ने अपने उद्घाटन सीजन के शेड्यूल की घोषणा की। लीग की शुरुआत 8 जून से होगी। भारत में पहली बार आयोजित की जा रही इस बहुप्रतीक्षित लीग के मैच जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ब्लू स्पोर्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष अभिनव बांठिया ने कहा कि लीग में छह टीमें 30 मैचों वाले राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इसके बाद पहले सीजन के चैंपियन का फैसला करने के लिए तीन नॉकआउट मैच होंगे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 33 मैच खेले जाएंगे और इसके लिए 18 दिनों का समय होगा। प्रत्येक टीम को कम से कम 10 मैच खेलने होंगे। प्रत्येक टीम में 17 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें 14 भारतीय और तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। दर्शक टूर्नामेंट के दौरान जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर से लाइव एक्शन का भी लुत्फ ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस बहुप्रतीक्षित लीग के दौरान जो छह टीमें एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगी । वह राजस्थान पैट्रियट्स, गर्वित गुजरात, महाराष्ट्र आयरन मैन, गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश, दिल्ली पैंजर्स और तेलुगु टैलन्स हैं । टूर्नामेंट की शुरुआत राजस्थान पैट्रियट्स और महाराष्ट्र आयरन मैन के बीच होने वाले एक रोचक मुकाबले के साथ होगी। यह मैच 8 जून 2023 को शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि तेलुगु टैलन्स दिन के दूसरे मैच में गर्वित गुजरात के खिलाफ उतरेंगे। इस मैच की शुरुआत रात 8.30 बजे होगी।