मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी ने गोलीमार कर की आत्महत्या

01HREG351 मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी ने गोलीमार कर की आत्महत्या

देहरादून, 01 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी प्रमोद रावत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस पूरे मामले पर मीडिया से जानकारी साझा करते हुए एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही लग पाएगा। ये आत्महत्या के अलावा एक्सीडेंटल डेथ का मामला भी हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सुरक्षाकर्मी प्रमोद की एके46 के गोली लगने से मौत हुई है। गोली गर्दन के नीचे लगी है। इसके कारण को पता लगाया जा रहा है और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। जवान के घर में महीने के अंतिम में भागवत जागरण का कार्य था। उसने छुट्टी भी मांगी थी और कल परिवार भी घर गया था।

मौके पर फोरेंसिक टीम से जुड़े अधिकारी ,एसएसपी देहरादून, आईजी गढ़वाल समेत पुलिस के आला अफसर मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार प्रमोद रावत (40) 2007 के भर्ती जवान थे। वह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में वर्ष 2017 से तैनात थे। वे उनके परिवार में पत्नी और एक चार साल का बेटा है।