इंदौर: मंदिर में मूर्ति स्थापना के पहले तोड़फोड़, सीसीटीवी के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू

28HREG159 इंदौर: मंदिर में मूर्ति स्थापना के पहले तोड़फोड़, सीसीटीवी के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू

इंदौर, 28 मई (हि.स.)। शहर के एक मंदिर में मूर्ति स्थापना के पहले तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर रात की है। रविवार सुबह मंदिर का दरवाजा खोलने पर घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी अनुसार इतवारिया बाजार स्थित मंदिर के नवनिर्मित गर्भगृह में तैयार किया जा रहा था। मंदिर में खाटू श्याम की प्रतिमा स्थापित किया जाना है। शनिवार देर रात कुछ अज्ञात असामजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। रविवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रबंध समिति के लोग पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।