28HREG67 महापौर, नगर अध्यक्ष ने वार्ड 18 के लोगों के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम
हल्द्वानी, 28 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर माह के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ का कार्यक्रम आज वार्ड नंबर अट्ठारह और बूथ संख्या 76 पर बूथ अध्यक्ष शांति राजोरिया के निवास स्थान मुनगली गार्डन रामपुर रोड पर हुई।
नगर के महापौर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला और नगर अध्यक्ष प्रताप रैकवाल के सानिध्य में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इसके उपरांत महापौर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने वार्ड के गणमान्य व्यक्तियों के साथ वार्ड की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।
भारतीय जनता पार्टी के पार्षद मनोज गुप्ता ने बताया कि मुनगली गार्डन से कालाढूंगी रोड को जोड़ने वाली सड़क पर अनधिकृत रूप से टेंपो का जमावड़ा लगा रहता है। इस कारण यहां पर कोई इमरजेंसी होने पर कई घटना हो चुकी है किंतु टेंपो वाले यहां से जाने से नहीं मानते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण बंसल ने बताया कि भोलानाथ मंगली गार्डन में छोटे-छोटे बच्चे स्मैक का नशा कर रहे हैं। वार्ड में अन्य विषयों पर भी गंभीरता के साथ विचार विमर्श किया गया। महापौर ने यथाशीघ्र ही इन समस्याओं का निदान कराने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर ‘मन की बात’ के संयोजक विनोद जायसवाल, कन्हैया लाल जायसवाल, धीरज उपरेती, गौरव पांडे, राकेश राठौर, बीनू जयसवाल, कार्तिक जायसवाल, वीसू शर्मा, भरत राजोरिया, पूनम जायसवाल, हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ललित उपरेती रश्मि गुप्ता आदि ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।