तीनों क्रिकेट एसोसिएशनों ने अपने-अपने मैच जीते

22HSPO13 तीनों क्रिकेट एसोसिएशनों ने अपने-अपने मैच जीते

देहरादून, 22 मई (हि.स.)। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान मे चल रही अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में निम्बस क्रिकेट एकेडमी, आयुष स्पोर्ट्स क्लब और बारु स्पोर्ट्स ने अपने – अपने मैच जीत लिए। पहला मैच रामराज क्रिकेट एकेडमी और निम्बस क्रिकेट एकेडमी के मध्य डीआईएमएस क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया।

रामराज क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता तथा क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया,पहले बल्लेबाजी करते हुए निम्बस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए, जिसमें निशू पटेल ने नाबाद 112 रन तथा हिमांशु ने 15 रनों का योगदान दिया। रामराज क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी मे गोल्डी मलिक ने 4 विकेट और पवन ने 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामराज क्रिकेट एकेडमी ने 39.3 ओवर में 174 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई , जिसमें क्षितिज तिवारी ने 75 रन और जितेंद्र राणा ने 22 रनो का योगदान किया। निम्बस क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अमन प्रताप सिंह ने 3 विकेट तथा नीशू पटेल, हिमांशु, क्रिश ने 2 – 2 प्राप्त किए। यह मैच निम्बस क्रिकेट एकेडमी ने 13 रनो से जीता।

दूसरा लीग मैच आयुष स्पोर्ट्स क्लब और दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब के मध्य देव संस्कृति विश्वविद्यालय क्रिकेट ग्रांउड में खेला गया। आयुष स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीता तथा क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया,पहले बल्लेबाजी करते हुए दून स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब ने 36.1 ओवरों में 236 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई,जिसमें विपिन चौधरी ने 67 रन, आयुष बिष्ट ने 47 रन तथा दीपक सिंह ने 36 रनों का योगदान दिया। आयुष स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी में शोर्य शर्मा ने 3 विकेट और सार्थक चौधरी ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयुष स्पोर्ट्स क्लब ने 33.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाकर जीत हासिल करी, जिसमें कृष्णा ने नाबाद 141 रन, रामानंद ने 24 रन, तनिष्क सैनी ने 17 रन और उदित रतूड़ी ने नाबाद 14 रनो का योगदान किया। दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में निखिल शर्मा ने 2 विकेट तथा आदित्य बिष्ट,दीपक सिंह ने 1- 1 विकेट प्राप्त किए। यह मैच आयुष स्पोर्ट्स क्लब ने 6 विकेटों से जीता।

तीसरा लीग मैच राव स्पोर्टिंग और बारु स्पोर्ट्स क्लब के मध्य रामराज क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। राव स्पोर्टिंग ने टॉस जीता तथा बल्लेबाजी का निर्णय किया,पहले बल्लेबाजी करते हुए राव स्पोर्टिंग ने 31.3 ओवरों मे विकेट खोकर 91 रन बनाएं। जिसमें वीर प्रताप ने 50 रन तथा ने 13 रनों का योगदान दिया। बारु स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी में आयुष प्रियदर्शी ने 3 विकेट और प्रणव रावत, अभिषेक पैन्यूली ने 2 -2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारु स्पोर्ट्स क्लब ने 9.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर जीत हासिल करी,जिसमें विप्लव नौटियाल ने 47 रन और आयुष प्रियदर्शी ने 23 रनो का योगदान किया। राव स्पोर्टिंग की ओर से गेंदबाजी में वीर प्रताप ने 2 विकेट प्राप्त किए। यह मैच बारू स्पोर्ट्स क्लब ने 8 विकेटों से जीता।