मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया नाव हादसे पर जताया दुख

22HREG39 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया नाव हादसे पर जताया दुख

लखनऊ, 22 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलिया में हुए नाव हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुंडन संस्कार के लिए लोगों को लेकर जा रही एक मोटर चालित नाव गंगा नदी में सोमवार को हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में अभी तक तीन लोगों के मौत की खबर आ रही है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला प्रशासन की टीम एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की मदद से नदी में डूबे लोगों की खोज में जुटा हुआ है। मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। उनकी ओर से तीन लोगों के मरने की पुष्टि की गई है।