21HREG295 निरोगी जीवन के लिए मोटा अनाज बहुपयोगी : गणेश केसरवानी
-स्वस्थ भारत निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी कर रहे कार्य : गणेश केसरवानी
प्रयागराज, 21 मई (हि.स.)। प्राचीन भारत में हमारे ऋषि-मुनियों ने मानव कल्याण और जीवन को निरोगी बनाने के लिए अनेकों उपाय किए। जिसमें मुख्य पौष्टिक आहार, जीवन रक्षक औषधि, योग और स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण पेड़ पौधे एवं स्वच्छ जल पर विशेष ध्यान दिया। जिसे आज प्रधानमंत्री मोदी स्वस्थ भारत निर्माण के लिए ऋषि मुनि की परम्पराओं को अंगीकार कर रहे हैं।
यह बातें नवनिर्वाचित महापौर गणेश केसरवानी ने रविवार को सिविल लाइन बस अड्डे पर ‘श्री अन्न’ वितरण व जागरूकता अभियान के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि यही कारण है मोदी ने मानव समाज को निरोगी बनाने के लिए कई योजनाओं के साथ-साथ इस योजना पर भी बल दिया है। इस मौके पर आने वालों को मोटा अनाज मुफ्त वितरित करके इसके खाने के फायदे बताकर जागरूक किया गया।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में मोटा अनाज ‘श्री अन्न’ खाए-स्वस्थ रहे व निरोगी रहे’ के नारे व पोस्टर लगाकर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से व्यापार मंडल द्वारा वर्ष 2023 को मिलेट्स ईयर मना रहा है। इसके तहत सभी वर्ग के लोगों को खाने के लिए प्रेरित व जागरूक किया गया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए एक क्रांतिकारी अभियान लेकर चल रहे हैं और हम सभी उनकी प्रेरणा को लेकर समाज को जागृत करें।
कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मना रहा है। हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए अपने खाने में ‘श्री अन्न’ अनाज का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। कहाकि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से पूरी दुनिया में योग को प्रमोट किया था और अब पूरी दुनिया स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज को प्रमोट कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पूरे प्रदेश में मोटा अनाज श्री अन्न का मुफ्त वितरण करके इसे खाने के लिए प्रेरित व जागरूकता का आयोजन बहुत ही अच्छा व प्रशंसनीय है।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि मोटा अनाज वितरण में प्रमुख रूप से 700 पैकेट ज्वार, 700 पैकेट बाजरा 700 पैकेट मक्का के अलावा चना जोधंरी आदि रहे।
अभियान में प्रयागराज महानगर महामंत्री नवीन अग्रवाल, कानपुर से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने व युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा, दुर्गेश त्रिपाठी, रमेश गुप्ता, अब्दुल वहीद, बुंदेलखंड से प्रकाश गुप्ता व राकेश गुप्ता, प्रयागराज जिलाध्यक्ष अनिल दुबे, युवा अध्यक्ष आयुष गुप्ता, उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता, पुरषोत्तम वैश्य, अभिनव सिंह, अभिषेक सिंह, मो अयूब और लखनऊ सहित महानगरों के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से व्यापारी शामिल थे।