20HREG347 (अपडेट) मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो प्राइवेट बसें आपस में टकराईं, दो की मौत, 13 घायल
मथुरा, 20 मई (हि.स.)। थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को गांव पारसोली के समीप यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 69 पर दो प्राइवेट बसें आपस में टकरा गईं। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
शनिवार को नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 69 पर करीब 50-60 यात्रियों को लेकर गोरखपुर से नोएडा जा रही आर. यादव ट्रैवल्स की डबल डेकर बस यात्रियों को लघुशंका लगने पर खड़ी थी तभी पीछे से 50-60 यात्रियों को लेकर आ रही तेज रफ्तार गोंडा-बस्ती से नोएडा जा रही डबल डेकर बस महर टूर ट्रैवल्स अनियंत्रित होकर खड़ी बस में जा घुसी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि करीब 50 मीटर तक खड़ी बस आगे बढ़ गई। आवाज सुनकर गांव पारसोली के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना पर इलाका पुलिस, एक्सप्रेस पुलिस कर्मी व डायल 108 की गाड़ियां पुलिस फोर्स के साथ से रेस्क्यू कर घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नौहझील पहुंचाया।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद कर बस से बाहर निकाला और घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नौहझील भिजवाया। जहां दो यात्रियों परमहंस (35) पुत्र अमलदार निवासी शुक्लापुरी थाना कर्नलगंज जिला गोंडा व विकास पुत्र राधेश्याम निवासी लालापुर कुंद्रा जिला कैमूर बिहार ने दम तोड़ दिया। वहीं एक छोटी बच्ची साक्षी पुत्री सुशील कुमार सहित पंद्रह लोग मौहम्मद आमान पुत्र रहमान अम्बेडकर नगर बिहार, संदीप शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा उत्तम नगर नई दिल्ली, जयांश पुत्र संगम मिश्रा दतलपुरा दिल्ली, प्रिया पुत्री श्याम सुंदर रोहतक हरियाणा, अभिजीत पुत्र एसपी सिंह निराला नगर लखनऊ, रामजीवन पुत्र छोटेलाल महोबा गोंडा, सुशील कुमार पुत्र मुकुदंलाल बराओं, सुनील कुमार पुत्र जगदीश सिंह कलौठरा राजस्थान, अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र मनोज कुमार श्रीवास्तव सुभाष नगर अतरौला जिला बलरामपुर, रूपेश पुत्र रामनिवास जमानियां गाजीपुर, अनामिका चौबे पत्नी प्रितेश रंजन किदवयी नगर नई दिल्ली, हरी पुत्र सुंदर मुवारिकपुर हापुड़, अजीत पुत्र रोशन सिंह कलौठरा राजस्थान व हरीशंकर पुत्र जुलावदत्त करनैलगंज गोण्डा मुख्य रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं कुछ लोग हल्के चोटिल हुए, जिन्हें देखभाल के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। मौके पर सीओ रविकांत पाराशर व इंस्पेक्टर अरुण कुमार बाल्यान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।