मोदी सरकार के नौ साल: घर-घर पहुंचने की तैयारी में है भाजपा : पंकज चौधरी

20HREG375 मोदी सरकार के नौ साल: घर-घर पहुंचने की तैयारी में है भाजपा : पंकज चौधरी

महराजगंज, 20 मई (हि.स.)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) कार्यालय में शनिवार को कहाकि भाजपा ने मोदी सरकार की 09 साल पूरे होने पर भाजपा घर-घर पहुंचने की तैयारी में है। एक महीने तक जनसंपर्क अभियान चलाकर इसे गति दिया जायेगा। इस सम्पर्क अभियान को जरिया बनाकर भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपना रास्ता सुगम करेगी।

वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर उसे परवान चढ़ायेगी। अभियान की तैयारी को लेकर कार्यसमिति की बैठक होगी। जिला स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन भी होगा। इसमें अधिवक्ता, डॉक्टर, शिक्षक, साहित्यकार, प्रबुद्ध वर्ग को आमंत्रित किया जाएगा। व्यापारी सम्मेलन भी आयोजित होंगे। हर विधानसभा में सोशल मीडिया वॉलिंटियर सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। इस अभियान के तहत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, तथा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा संयुक्त रुप से सम्मेलन भी किये जाएंगे और समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का प्रयास होगा।