20HNAT42 प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने टिहरी झील में की बोटिंग
-बोटिंग के साथ ही टिहरी झील की खूबसूरती को सोनू ने सराहा
नई टिहरी, 20 मई (हि.स.)। बालीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम टिहरी झील पहुंचे। यहां पर सोनू ने जेटस्की और पैरासिलिंग बोटिंग का आनंद लिया। बोट यूनियन संचालक युवाओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि टिहरी झील अद्भुत कृत्रिम झील है। यहां पर आना अपने आप में रोमांचक है।
टिहरी झील में पहुंचे सोनू निगम को टिहरी झील सहित आस-पास के इलाकों और टिहरी बांध को लेकर विभिन्न जानकारियां साझा कीं। फिल्मों की शूटिंग के लिए सोनू ने टिहरी झील को बेहतर बताया। इस मौके पर गंगा बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने कहा कि टिहरी झील में बालीवुड की हस्तियों के आने से टिहरी झील को बड़ा प्रमोशन मिलेगा।
सोनू निगम का बोट यूनियन ने भव्य स्वागत कर टिहरी झील का प्रमोशन करने की अपील की। कुलदीप पंवार ने सोनू निगम को तिवाड़ गांव के प्रसिद्ध होम स्टे, टिहरी डैम के अलावा कई नई लोकेशन दिखाईं। सोनू ने इन्हें आगामी जुलाई में उनकी नई सीरीज में तिवाड़ गांव और आस-पास की लोकेशन लेने का भरोसा दिया।
सोनू के स्वागत दौरान बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार, अध्यक्ष नरेंद्र रावत, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र मुंडानी, लखवीर चौहान, अनूप पंवार, भामा शाह, सूरी, लोकमान रावत, गब्बर पंवार, अनुज उनियाल आदि शामिल रहे।