जिलाधिकारी ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण

20HREG301 जिलाधिकारी ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण

देहरादून, 20 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से लेकर अन्य स्थानों का पैदल स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को जी-20 सम्मेलन के आयोजन भव्य और उत्सव के रूप में लगे, इसको को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाएं। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों और लोगों से वार्ता कर जिला प्रशासन की ओर से बनाई जा रही व्यवस्था में सहयोग देने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखें।

रानीपोखरी हाॅट बाजार से बड़कोट रेंज अन्तर्गत कुरसला तक पैदल निरीक्षण करते हुए जी-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले अतिथियों एवं गणमान्यों के लिए आवागमन के लिए रूट में अवस्थित सुगम सड़क, स्वच्छता, बागबानी, सौन्दर्यीकरण, आउटडोर मीडिया सहित अन्य प्रत्येक कार्यों का अवलोकन करते हुए अवशेष कार्य को दिए गए समय के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर सौन्दर्यीकरण, बागबानी, सफाई व्यवस्था एवं एयरपोर्ट के भीतर आगमन स्थल तक निरीक्षण करते हुए समुचित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से स्थापित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान,सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया,अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा,नगर आयुक्त राहुल गोयल,उप जिलाधिकारी मसूरी/संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार,नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह,जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल,अधि. अभि.लो.नि.वि धीरेन्द्र सिंह,मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी,जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन,तहसीलदार ऋषिकेश अमृता शर्मा, प्रेरणा ध्यानी आदि मौजूद रहे।